दादरी: सेक्टर-52 के समीप दो तेज रफ्तार कारों में हुई जोरदार टक्कर, महिला समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर 52 की समीप रविवार देर रात उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब 2बतेज रफ्तार कारों में अनियंत्रित होकर आपस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण दुर्घटना में महिला समेत 2 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कारों की रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ।