दादरी: जलालपुर गांव में आपसी कलह के बाद 19 वर्षीय युवती ने खाया जहरीला पदार्थ, नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती
ग्रेटर नोएडा में स्थित रोजा जलालपुर गांव में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब आपसी कलह के बाद 19 वर्षीय युवती ने घर पर जहरीला पदार्थ का कर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में युवती को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया है कि युवती का अपनी मां के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।