दादरी: तुस्याना गांव में देर रात नशे में युवकों ने जमकर मचाया उत्पात, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित तुस्याना गांव में रविवार को देर रात उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब नशे की हालत में युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। वहीं उत्पात मचाते हुए युवकों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया है कि जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।