Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
drthakur075
राष्ट्र गान के अपमान का आरोप लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन,भाजपा के विरोध में निकाली रैली देखिय क्या बोले कांग्रेस जिला अध्यक्ष सेस राम आज़ाद
Kullu, Kullu
| Aug 22, 2026
MORE NEWS
मल्टी-डिसिप्लिनरी कैंसर इलाज से 73 वर्षीय मरीज ने स्टेज-IV मुंह और किडनी कैंसर को दी मात एक ही सर्जरी में कैंसर का इलाज, चेहरे की बनावट व किडनी कीकार्यक्षमता बचाने पर फोकस #kullutodaynews #himachalpradesh #himachalupdate #MediaPower #himachalkiawaaz #KTN #ATM #shimla #kullu #rampur
Kullu, Kullu | Aug 22, 2026
कसोल-मणिकरण घाटी को नशामुक्त एवं सुरक्षित पर्यटन गंतव्य बनाने के लिए सभी हितधारक मिलकर करेंगे प्रयास Kullu Times कसोल स्थित वन विश्राम गृह में आज उपायुक्त एवम् सह-अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी, कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर की अध्यक्षता में नशा निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, कुल्लू अभिषेक सेकर सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों, वन विभाग, राज्य कर एवं आबकारी विभाग, पर्यटन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंचायती राज संस्थाओं, होटल एवं होम-स्टे प्रतिनिधियों तथा स्थानीय पंचायतों, महिला मंडलों, युवा मंडलों एवं अन्य सामुदायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में मणिकरण-कसोल घाटी में मादक पदार्थों एवं मन: प्रभावी पदार्थों के अवैध सेवन, बिक्री, तस्करी एवं वितरण की रोकथाम तथा क्षेत्र में बढ़ती पर्यटन गतिविधियों के बीच उत्पन्न चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से अवैध/अनधिकृत म्यूजिक पार्टी एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन तथा ऐसे आयोजनों में मादक पदार्थों के सेवन एवं उपलब्धता को गंभीरता से लिया गया। आयोजनों के लिए आवश्यक अनुमति एवं वैधानिक स्वीकृतियों, ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों तथा कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन पर बल दिया गया। बैठक में ध्वनि नियंत्रण एवं साउंड रेगुलेशन के संबंध में भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा संबंधित विभागों एवं आयोजनकर्ताओं द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। क्षेत्र में आने वाले प्रवासी श्रमिकों, विशेषकर नेपाली मूल के श्रमिकों, के संबंध में भी चर्चा की गई। उनके क्षेत्र में आने का उद्देश्य, नियोजक एवं निवास संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध रखने तथा लागू नियमों के अनुरूप सत्यापन एवं अभिलेख संधारण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में होटल एवं होम-स्टे संचालकों/प्रतिनिधियों को C-Form भरने की अनिवार्यता के संबंध में भी विस्तृत रूप से अवगत करवाया गया तथा सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्धारित प्रक्रिया एवं नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश/आह्वान किया गया। बैठक के दौरान स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवा मंडलों, होटल व्यवसायियों एवं अन्य प्रतिभागियों से नशे से संबंधित गतिविधियों, अवैध पार्टियों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के संबंध में विस्तृत सुझाव एवं स्थानीय जानकारी प्राप्त की गई। स्थानीय लोगों से आग्रह किया गया कि वे क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, बिक्री अथवा वितरण से संबंधित किसी भी सूचना को पुलिस अथवा संबंधित विभागों के साथ साझा करें। उन्हें आश्वस्त किया गया कि सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के आदी व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास के विषय पर भी चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों द्वारा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों में उपचार, परामर्श एवं पुनर्वास की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को उचित उपचार एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने पर बल दिया गया। बैठक में कसोल-मनिकरण घाटी की यातायात व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा हुई। पर्यटन सीजन के दौरान बढ़ते यातायात, पार्किंग, जाम एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित समस्याओं को प्रतिभागियों द्वारा उठाया गया। पुलिस अधीक्षक, कुल्लू द्वारा यातायात संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। इसके अतिरिक्त घाटी में कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा वन प्रबंधन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। स्थानीय स्तर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ करने तथा पर्यटन गतिविधियों के कारण पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए विभागीय एवं सामुदायिक सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया गया। वन विभाग द्वारा अवगत करवाया गया कि पुलिस एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से घाटी में लगभग 100 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध रूप से की गई भांग/कैनाबिस की खेती को नष्ट किया जा चुका है। विभाग द्वारा बताया गया कि अवैध कैनाबिस खेती के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान 15 सितंबर तक और अधिक प्रभावी रूप से जारी रखते हुए अधिकतम अवैध खेती को नष्ट करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में सभी विभागों एवं स्थानीय हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय एवं नियमित सूचना- साझाकरण तंत्र विकसित करने पर सहमति बनी। यह भी निर्णय लिया गया कि इस प्रकार की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी, ताकि क्षेत्र में उभरती चुनौतियों की समयबद्ध समीक्षा की जा सके और आवश्यक निवारक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। बैठक के अंत में सभी हितधारकों ने कसोल-मनिकरण घाटी को नशामुक्त, सुरक्षित, स्वच्छ एवं जिम्मेदार पर्यटन के आदर्श गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्थानीय जनता, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवा मंडलों, होटल एवं होम-स्टे संचालकों तथा अन्य सभी हितधारकों से अपील की गई कि वे नशे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित विभागों को दें। Kullu Police
Kullu, Kullu | Aug 22, 2026
19 वां सूत्रधार मल्हार उत्सव, बेहतरीन मंच संचालक सूंदर श्याम महंत अटल सदन कुल्लू। Kullu Times
Kullu, Kullu | Aug 22, 2026
फलटनालह वहाव सिंचाई योजना का हस्तांतरण, 132 किसानों को मिलेगा लाभ मुख्य अतिथि बलजीत सिंह संधु ने किसानों को आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाने का दिया संदेश Kullu Times हिमाचल प्रदेश में चल रहे फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण II) जायका (कृषि) के तहत खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई कुल्लू, जिला कुल्लू के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हाट में जल वहाव सिंचाई योजना फलटनालह का निर्माण कार्य पूरा होने के पर दिनांक 22 अगस्त, 2026 को राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई से मुख्य सलाहकार बलजीत सिंह संधु, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण II) जायका-ओo डीo ने प्रधान कृषक विकास संघ देव भूमि एग्री एसोसिएशन निम्मे राम की उपस्थिति में योजना का शुभारंभ किया । इस उपलक्ष पर राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई हमीरपुर से मुख्य सलाहकार बलजीत सिंह संधु, उप परियोजना निदेशक डॉo राजेश ठाकुर, जिला परियोजना प्रबंधक मंडी डॉo हेम राज वर्मा, खंड परियोजना प्रबंधक कुल्लू डॉo जयंत रत्ना उपस्थित रहे तथा पीo एमo सीo से डॉo नरदेव ठाकुर (post-harvest expert) व डॉo आरo एसo ठाकुर (institutional development expert) उपस्थित रहे । सर्वप्रथम डॉo जयंत रत्ना ने फलटनालह उप-परियोजना के हस्तांतरण समारोह पर पधारने के लिए मुख्यातिथि बलजीत सिंह संधु का आभार प्रकट किया । इसके पश्चात डॉo हेम राज वर्मा व डॉo जयंत रत्ना ने परंपरागत तरीके से मुख्य अतिथि बलजीत सिंह संधु व कृषक विकास संघ प्रधान श्री निम्मे राम जी व उपस्थित सभी अधिकारियों का कुलवी टोपी व मफ़लर पहना कर स्वागत किया । डॉo जयंत रतना ने स्वागत सम्बोधन के साथ जायका (कृषि) परियोजना के अंतर्गत जिला कुल्लू में किए जा रहे विभिन कार्यों का संक्षिप्त ब्योरा दिया एवं वहाव सिंचाई योजना फलटनालह के वारे में सम्पूर्ण जानकारी दी एवं बताया की जायका (कृषि) के तहत बनी इस योजना के निर्माण कार्य पर 75,05,980 /- रुपये खर्च किए गए है । इस योजना के तहत लगभग 37.15 हेक्टेयर भूमि को शामिल किया गया है तथा यह भी बताया कि योजना के अंतर्गत 132 किसान परिवार लाभान्वित होंगे । डॉo जयंत रत्ना ने बताया की इस योजना का निर्माण कार्य निर्धारित समय में ही पूरा किया गया है तथा उन्होंने कृषक विकास संघ के प्रतिनिधियों व लाभार्थियों का निर्माण कार्य के दौरान एवं परियोजना कि अन्य गतिविधियों में सहयोग देने के लिए धन्याबाद किया । डॉ. राजेश ठाकुर ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (HPCDP) के विज़न एवं उद्देश्यों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि, कृषि उत्पादकता में सुधार तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देते हुए किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों से जोड़ना है। उन्होंने आगे बताया कि किसानों की क्षमता निर्माण एवं फसल विविधीकरण के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें किसान विकास संघ (KVA), स्वयं सहायता समूह (SHG) एवं किसान समूहों में संगठित किया जा रहा है तथा किसान उत्पादक संगठन (FPO) के गठन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रयासों का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना, कृषि को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है। इसके पश्चात बलजीत सिंह संधू ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए परियोजना की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी योजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि कुल्लू जिले के किसानों के लिए शीघ्र ही नर्सरी पौधों हेतु एक उत्कृष्टता केंद्र (Centre of Excellence) स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री, आधुनिक नर्सरी तकनीकों, उन्नत उत्पादन विधियों एवं आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस पहल से किसानों की क्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन, बेहतर उत्पादकता तथा किसानों की आय में वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में खेती के लिए पानी की उपलब्धता हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के माध्यम से न केवल सिंचाई ढांचे का विकास किया जा रहा है बल्कि किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने के प्रयास भी किया जा रहा हैं। उन्होंने इस अवसर पर कृषक विकास संघ की भूमिका पर भी विशेष बल दिया । उन्होंने बताया कि जो कृषक विकास संघ का पंजीकरण किया गया है इसके माध्यम से किसान सामूहिक रूप से योजना के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निभाएंगे । उन्होंने संघ के अध्यक्ष श्री निम्मे राम जी तथा अन्य सदस्यों से आग्रह किया कि वे जल संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें और सामूहिक प्रयासों से इस योजना को सफल बनाएं । उन्होंने लाभार्थियों को हर माह कृषक विकास संघ की बैठक करने के निर्देश दिए । उन्हे कोल्ड स्टोर स्थापित तथा F.P.O. (farmer producer organization) का गठन करने के लिए भी प्रेरित किया । तथा लाभार्थियों से आग्रह किया की वे सभी योजना का रख – रखाव करें । इसके उपरांत डॉ. हेम राज वर्मा ने मुख्य अतिथि श्री बलजीत सिंह संधू का लाभार्थियों को संबोधित करने एवं उनका मार्गदर्शन करने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं परियोजना के लाभार्थियों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग एवं समन्वय से साइट हैंडओवर समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन एवं समापन संभव हो सका। इसके पश्चात डॉ. जयंत रत्ना ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए जायका परियोजना के मुख्य उद्देश्य एवं किसानों की आय बढ़ाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि परियोजना का मुख्य लक्ष्य नगदी फसलों की खेती के माध्यम से फसल विविधीकरण को बढ़ावा देकर किसानों की आय में वृद्धि करना है। उन्होंने बताया कि कुछ क्षेत्रों में पानी की कमी अथवा सिंचाई जल के उचित वितरण की व्यवस्था न होने के कारण किसान अपनी फसलों से अपेक्षित उत्पादन प्राप्त नहीं कर पाते हैं, जिससे उनकी आय एवं लाभ कम हो जाता है। ऐसे क्षेत्रों में जायका परियोजना के अंतर्गत सिंचाई सुविधाओं के विकास एवं कुहल निर्माण के माध्यम से खेतों तक पर्याप्त सिंचाई जल पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा उपलब्ध होने के बाद किसानों को नगदी फसलों की खेती एवं फसल विविधीकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे उन्हें बेहतर उत्पादन एवं फसलों का उचित बाजार मूल्य प्राप्त हो सकेगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ-साथ उनकी आय में भी वृद्धि होगी। अंत में डॉ. जयंत रत्ना ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, लाभार्थियों एवं संबंधित व्यक्तियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद किया । इस उपलक्ष पर तृशान पुरोहित (post-harvest engineer), जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी से निर्माण अभियंता सौरव कुमार, खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई, कुल्लू से कृषि अधिकारी संजय कुमार, कृषि प्रसार अधिकारी ज्या प्रधा एवं आई.ई.सी. समन्वयक युवराज भी उपस्थित रहे।
Kullu, Kullu | Aug 22, 2026
जायका (कृषि) अधिकारियों ने दो दिवसीय दौरे के दौरान कुल्लू में चल रही परियोजना गतिविधियों का किया निरीक्षण Kullu Times दौरे के पहले दिन राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई हमीरपुर से बलजीत सिंह संधू ने कृषि प्रसार की गतिविधियों का निरीक्षण किया जिसमें बहाव सिंचाई योजना नयरैनी में जायका (कृषि) द्वारा लगाए गए खीरे व फूलगोभी प्रदर्शन प्लॉटों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फसलों की वर्तमान स्थिति, पौधों की वृद्धि, फसल प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था तथा अपनाई जा रही कृषि तकनीकों का जायजा लिया।अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर प्रदर्शन के माध्यम से प्राप्त अनुभव, फसल उत्पादन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों से होने वाले लाभों की जानकारी ली। उन्होंने फसल विविधीकरण, बेहतर फसल प्रबंधन एवं उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया तथा किसानों को फसलों की उचित देखभाल एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन के लिए आवश्यक तकनीकी सुझाव दिए। दौरे के दूसरे दिन सेवा क्षेत्र गतिविधि के अंतर्गत हैंडलूम प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी प्रशिक्षुओं से संवाद एवं बातचीत की गई। इस दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त कौशल, प्रशिक्षण की उपयोगिता तथा हस्तशिल्प एवं हैंडलूम कार्य से जुड़ी संभावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षु द्वारा अधिकारियों को प्रशिक्षण के दौरान सीखी हुई तकनीकों, तैयार किए जा रहे उत्पादों तथा कार्य के अनुभव के बारे में अवगत करवाया गया। अधिकारियों ने प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए प्रशिक्षु को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद तैयार करने, पारंपरिक हस्तकरघा कला को बढ़ावा देने तथा कौशल के माध्यम से स्वरोजगार एवं आय के अवसर बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके पश्चात अधिकारियों ने वहाव सिंचाई परियोजना अपर सेउबाग का दौरा कर वहां संचालित कृषि गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जैविक कृषि उत्पादन की स्थिति का जायजा लिया तथा परियोजना के अंतर्गत स्थापित हल्दी प्लॉटों तथा टमाटर कि फसल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने खेत में फसलों की वृद्धि, पौधों की स्थिति, फसल प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था तथा जैविक कृषि पद्धतियों के उपयोग का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित किसान एवं विभागीय अधिकारियों से जैविक उत्पादन के तहत अपनाई जा रही तकनीकों, फसल की स्थिति एवं उत्पादन से संबंधित जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान हल्दी एवं टमाटर प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को फसल विविधीकरण और आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के प्रयासों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादन, उचित फसल प्रबंधन तथा जैविक पद्धतियों को अपनाने के लिए आवश्यक तकनीकी सुझाव दिए। जायका अधिकारियों ने कहा कि ऐसी प्रदर्शन गतिविधियों का उद्देश्य किसानों को वैकल्पिक एवं लाभकारी फसलों की ओर प्रोत्साहित करना, उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार करना तथा किसानों की आय में वृद्धि के अवसर बढ़ाना है। उन्होंने परियोजना के तहत की जा रही गतिविधियों की सराहना करते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन एवं नियमित निगरानी पर जोर दिया। इस दौरान वहाव सिंचाई योजना अपर सेओबाग़ के स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों के साथ संवाद किया तथा समूह की गतिविधियों, उत्पाद तैयार करने की प्रक्रिया एवं उनके विपणन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उत्पादों की बिक्री की तकनीक, पैकेजिंग, मूल्य निर्धारण, उत्पाद की गुणवत्ता तथा बेहतर बाजार संपर्क) के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। महिला सदस्यों ने अपने उत्पादों की बिक्री के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं अपने अनुभव साझा किए। टीम द्वारा उन्हें सामूहिक विपणन को बढ़ावा देने, उत्पादों की गुणवत्ता एवं पैकेजिंग में सुधार करने तथा स्थानीय बाजारों, संस्थानों एवं संभावित खरीदारों के साथ सीधे बाजार संपर्क स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके तथा आजीविका के अवसरों को और मजबूत किया जा सके। I इसके उपरांत टीम द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, बजौरा का दौरा किया गया तथा प्रस्तावित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस हेतु चिन्हित स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित केंद्र की स्थापना के लिए स्थल की उपयुक्तता, उपलब्ध भूमि, जल स्रोत, सिंचाई सुविधा, पहुंच मार्ग तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई हमीरपुर से उप-परियोजना निदेशक डॉ राजेश ठाकुर, जिला परियोजना प्रबंधन मंडी डॉ हेम राज वर्मा, खंड परियोजना प्रबंधक कुल्लू डॉo जयंत रत्ना, पीo एमo सीo से डॉ नरदेव ठाकुर व डॉo आरo एसo ठाकुर, तृशान पुरोहित , जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी से निर्माण अभियंता सौरव कुमार, खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई, कुल्लू से कृषि अधिकारी संजय कुमार, कृषि प्रसार अधिकारी श्रीमती जया प्रधा एवं आई.ई.सी. समन्वयक युवराज भी उपस्थित रहे
Kullu, Kullu | Aug 22, 2026
रक्षाबंधन पर खूबसूरती का खास तोहफा! ✨💄 शीना मेकओवर लेकर आया है शानदार फेस्टिव ऑफर्स, जिसमें हेयर सर्विसेज, कोरियन स्किन ग्लास ट्रीटमेंट और माइक्रोब्लेडिंग पर खास छूट दी जा रही है। 💇♀️✨ साथ ही, शीना मेकओवर एक ब्यूटी अकादमी भी है, जहां ब्यूटी के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक लोग प्रोफेशनल ट्रेनिंग ले सकते हैं। 📍 ढालपुर, कुल्लू | भुंतर 📲 अधिक जानकारी के लिए Instagram पर Sheena Makeover को फॉलो करें। 📞 Contact +91 80910 31207 #SheenaMakeover #RakshaBandhanOffer #Kullu #Bhuntar #BeautyAcademy #BeautyOffers #KulluNewsSheena Makeover देसी चैनल कुल्लूदेसी चैनल देवभूमि कुल्लूदेसी चैनल कुल्लूPooja KashyapD R Thakur Kullu
Kullu, Kullu | Aug 22, 2026
🔺कुल्लू में नॉन-डेयरी पनीर पर पूरी तरह रोक गैर-डेयरी पनीर बेचने वालों पर खाद्य विभाग की पैनी नजर
Kullu, Kullu | Aug 22, 2026
बंद पड़े वाटर 🏧 को re स्टोर किया गया हे। अब पानी हमेशा पीने के लिए उपलब्ध रहेगा
Kullu, Kullu | Aug 22, 2026