पिथौरागढ़ फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई: समय रहते टाला बड़ा हादसा! 🚨
फायर स्टेशन पिथौरागढ़ को नगर निगम कार्यालय के पास, फॉरेस्ट कॉलोनी रोड पर स्थित एक पुराने शैली के मकान में भीषण आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही पिथौरागढ़ फायर यूनिट बिना एक पल गंवाए घटनास्थल पर पहुँची। आग बेहद विकराल रूप ले चुकी थी और आसपास के मकानों के लिए भी बड़ा खतरा बनी हुई थी।
🚒 फायर यूनिट ने तुरंत MFE से पंपिंग कर आग पर काबू पाना शुरू किया।
🔥 साथ ही आग की विकरालता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त फायर टेंडर भी बुलाए गए।
💧 MFE से रिले पंपिंग के जरिए कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर बुझाया गया।
फायर टीम की तत्परता और सूझबूझ से न केवल आग पर पूरी तरह काबू पाया गया, बल्कि आस-पास के रिहायशी मकानों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।
#Pithoragarh #UttarakhandPolice #FireService #HeroesInAction #uttarakhandfireservice