Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

गुरुग्राम नगर निगम अधिकारियों का मानसून को लेकर 70% का दावा हुआ फेल । सिविल लाईन में स्कोर्पियो और फार्च्यूनर धंसी गड्डे में। #gurgaon #bjp #rain #scorpio

Jhajjar, Jhajjar | Jul 7, 2026

MORE NEWS

भारी बरसात के दौरान गुरुग्राम पुलिस द्वारा यातायात संचालन सुचारू रखने के लिए किए प्रभावी एवं हर संभव प्रयास।

पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस बल किया गया तैनात, विभिन्न संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जलभराव एवं यातायात बाधाओं को अतिशीघ्र सामान्य करने में जुटी गुरुग्राम पुलिस।

पुलिस उपायुक्तों ने स्वयं विभिन्न स्थानों का दौरा करके यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 7 जुलाई । लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न होने, गड्ढे बनने तथा वाहनों के पानी में फंस जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ और विभिन्न स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई।

उक्त चुनौतीपूर्ण परिस्थिति को देखते हुए पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के निर्देशानुसार गुरुग्राम पुलिस एवं यातायात पुलिस, गुरुग्राम ने तत्काल प्रभाव से व्यापक स्तर पर कार्यवाही करते हुए यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल को चिन्हित स्थानों पर तैनात किया गया, ताकि यातायात व्यवस्था को अतिशीघ्र सामान्य किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों का दौरा करके यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही जलभराव, सड़क अवरोध एवं गड्ढों की समस्या के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम, जीएमडीए तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करके आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई गई।

गुरुग्राम पुलिस के पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात निरीक्षक, जोनल अधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी लगातार सड़कों पर मौजूद रहकर यातायात संचालन की निगरानी कर रहे है तथा उत्पन्न होने वाले अवरोधों को दूर कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर लगाकर परिस्थिति को सामान्य करने में जुटे हुए है।

गुरूग्राम पुलिस द्वारा जलभराव वाले स्थानों पर फंसे वाहनों को निकालने के लिए क्रेन, रिकवरी वाहन, पंप, टैंकर एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया गया है। आवश्यकतानुसार निजी संसाधनों की भी सहायता ली गई तथा खराब होकर पानी में फंसे वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर वाहन चालकों की सहायता की गई।

गुरुग्राम पुलिस एवं यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल की सहायता से जलभराव वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों, अंडरपासों एवं संवेदनशील मार्गों पर लगातार यातायात संचालन कराया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारी बारिश और जलभराव के बीच खड़े रहकर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया, जिससे यातायात व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने में सफलता मिली।

गुरुग्राम पुलिस द्वारा लगातार बरसात की स्थिति को देखते हुए सभी जोनों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी आपात अथवा विषम परिस्थिति में तत्काल प्रभाव से आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही विभिन्न संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर जलभराव एवं अन्य अवरोधों को जल्द से जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गुरुग्राम पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। मूसलाधार बारिश जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी गुरुग्राम पुलिस एवं यातायात पुलिस गुरुग्राम आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए निरंतर तत्पर हैं। गुरुग्राम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि बरसात के मौसम में आवश्यक सावधानियां बरतें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस का सहयोग प्राप्त करें। गुरुग्राम पुलिस सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

भारी बरसात के दौरान गुरुग्राम पुलिस द्वारा यातायात संचालन सुचारू रखने के लिए किए प्रभावी एवं हर संभव प्रयास। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस बल किया गया तैनात, विभिन्न संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जलभराव एवं यातायात बाधाओं को अतिशीघ्र सामान्य करने में जुटी गुरुग्राम पुलिस। पुलिस उपायुक्तों ने स्वयं विभिन्न स्थानों का दौरा करके यातायात व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 7 जुलाई । लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न होने, गड्ढे बनने तथा वाहनों के पानी में फंस जाने के कारण यातायात प्रभावित हुआ और विभिन्न स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। उक्त चुनौतीपूर्ण परिस्थिति को देखते हुए पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम के निर्देशानुसार गुरुग्राम पुलिस एवं यातायात पुलिस, गुरुग्राम ने तत्काल प्रभाव से व्यापक स्तर पर कार्यवाही करते हुए यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल को चिन्हित स्थानों पर तैनात किया गया, ताकि यातायात व्यवस्था को अतिशीघ्र सामान्य किया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न स्थानों का दौरा करके यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही जलभराव, सड़क अवरोध एवं गड्ढों की समस्या के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम, जीएमडीए तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करके आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई गई। गुरुग्राम पुलिस के पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, यातायात निरीक्षक, जोनल अधिकारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी लगातार सड़कों पर मौजूद रहकर यातायात संचालन की निगरानी कर रहे है तथा उत्पन्न होने वाले अवरोधों को दूर कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर लगाकर परिस्थिति को सामान्य करने में जुटे हुए है। गुरूग्राम पुलिस द्वारा जलभराव वाले स्थानों पर फंसे वाहनों को निकालने के लिए क्रेन, रिकवरी वाहन, पंप, टैंकर एवं अन्य उपलब्ध संसाधनों का उपयोग किया गया है। आवश्यकतानुसार निजी संसाधनों की भी सहायता ली गई तथा खराब होकर पानी में फंसे वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर वाहन चालकों की सहायता की गई। गुरुग्राम पुलिस एवं यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल की सहायता से जलभराव वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों, अंडरपासों एवं संवेदनशील मार्गों पर लगातार यातायात संचालन कराया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारी बारिश और जलभराव के बीच खड़े रहकर पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन किया, जिससे यातायात व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने में सफलता मिली। गुरुग्राम पुलिस द्वारा लगातार बरसात की स्थिति को देखते हुए सभी जोनों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी आपात अथवा विषम परिस्थिति में तत्काल प्रभाव से आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही विभिन्न संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर जलभराव एवं अन्य अवरोधों को जल्द से जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुग्राम पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। मूसलाधार बारिश जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी गुरुग्राम पुलिस एवं यातायात पुलिस गुरुग्राम आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए निरंतर तत्पर हैं। गुरुग्राम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि बरसात के मौसम में आवश्यक सावधानियां बरतें, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस का सहयोग प्राप्त करें। गुरुग्राम पुलिस सदैव आपकी सेवा, सुरक्षा एवं सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 7, 2026

गुरुग्राम हुआ जल ग्राम । गुरुग्राम के अधिकारियों और नेताओं के वादे हुए फेल? #gurgaon #bjp #congress #heavyrain

गुरुग्राम हुआ जल ग्राम । गुरुग्राम के अधिकारियों और नेताओं के वादे हुए फेल? #gurgaon #bjp #congress #heavyrain

Jhajjar, Jhajjar | Jul 7, 2026

Tower of justice की बिल्डिंग में एडवोकेट के न्यू चैंबर को लेकर उठी अधिवक्ताओं की आवाज। 

#GurgaonCourt #advocate #BJP4IND #viralpost

Tower of justice की बिल्डिंग में एडवोकेट के न्यू चैंबर को लेकर उठी अधिवक्ताओं की आवाज। #GurgaonCourt #advocate #BJP4IND #viralpost

Jhajjar, Jhajjar | Jul 7, 2026

फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने व एयरपोर्ट पर रुपये खत्म होने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग 1 मोबाइल फोन बरामद।

गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 7 जुलाई । 29 अप्रैल को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना साइबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम में शिकायत दी कि उसे Facebook पर Kathlin नाम से एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई, जिसे स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच WhatsApp पर बातचीत होने लगी। उक्त महिला ने स्वयं को यूनाइटेड किंगडम (UK) निवासी बताते हुए भारत आने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता के पास स्वयं को मुंबई एयरपोर्ट का कस्टम अधिकारी बताने वाले व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि उक्त महिला के पास पैसे समाप्त हो गए हैं तथा वेरिफिकेशन के लिए धनराशि की आवश्यकता है। आरोपियों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में शिकायतकर्ता से कुल 63,500 रुपये ट्रांसफर करवाकर उसके साथ साइबर ठगी की गई। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना साइबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

पुलिस थाना साइबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त 2 विदेशी नागरिकों को 7 जुलाई को जवाहर पार्क, दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 1. Kelvin Ogbu (उम्र 35 वर्ष) निवासी Lagos State, Nigeria तथा 2. Kingsley Emeka Ojobo (उम्र 35 वर्ष) निवासी Aji, Nigeria के रूप में हुई।

प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी Kingsley Emeka Ojobo जनवरी-2026 में तथा आरोपी Kelvin Ogbu वर्ष-2025 में बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। आरोपी Kelvin Ogbu वर्ष-2023 में भी भारत आ चुका है। आरोपियों ने Kathlin नाम से फर्जी Facebook आईडी बनाकर शिकायतकर्ता से दोस्ती की तथा स्वयं को विदेशी महिला बताकर मुंबई एयरपोर्ट पर पैसे समाप्त होने एवं कस्टम वेरिफिकेशन का बहाना बनाकर शिकायतकर्ता से विभिन्न बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवाए और उसके साथ साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी Kelvin Ogbu के विरुद्ध Foreigners Act के तहत 1 अभियोग वर्ष-2024 में दिल्ली में पहले भी अंकित है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने व एयरपोर्ट पर रुपये खत्म होने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग 1 मोबाइल फोन बरामद। गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 7 जुलाई । 29 अप्रैल को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना साइबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम में शिकायत दी कि उसे Facebook पर Kathlin नाम से एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त हुई, जिसे स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच WhatsApp पर बातचीत होने लगी। उक्त महिला ने स्वयं को यूनाइटेड किंगडम (UK) निवासी बताते हुए भारत आने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता के पास स्वयं को मुंबई एयरपोर्ट का कस्टम अधिकारी बताने वाले व्यक्ति का फोन आया, जिसने बताया कि उक्त महिला के पास पैसे समाप्त हो गए हैं तथा वेरिफिकेशन के लिए धनराशि की आवश्यकता है। आरोपियों द्वारा बताए गए विभिन्न बैंक खातों में शिकायतकर्ता से कुल 63,500 रुपये ट्रांसफर करवाकर उसके साथ साइबर ठगी की गई। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना साइबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। पुलिस थाना साइबर अपराध मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्रवाई करते हुए वारदात में संलिप्त 2 विदेशी नागरिकों को 7 जुलाई को जवाहर पार्क, दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 1. Kelvin Ogbu (उम्र 35 वर्ष) निवासी Lagos State, Nigeria तथा 2. Kingsley Emeka Ojobo (उम्र 35 वर्ष) निवासी Aji, Nigeria के रूप में हुई। प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी Kingsley Emeka Ojobo जनवरी-2026 में तथा आरोपी Kelvin Ogbu वर्ष-2025 में बिजनेस वीजा पर भारत आए थे। आरोपी Kelvin Ogbu वर्ष-2023 में भी भारत आ चुका है। आरोपियों ने Kathlin नाम से फर्जी Facebook आईडी बनाकर शिकायतकर्ता से दोस्ती की तथा स्वयं को विदेशी महिला बताकर मुंबई एयरपोर्ट पर पैसे समाप्त होने एवं कस्टम वेरिफिकेशन का बहाना बनाकर शिकायतकर्ता से विभिन्न बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवाए और उसके साथ साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड के अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी Kelvin Ogbu के विरुद्ध Foreigners Act के तहत 1 अभियोग वर्ष-2024 में दिल्ली में पहले भी अंकित है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जा से वारदात में प्रयोग 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। अभियोग का अनुसंधान जारी है।

Jhajjar, Jhajjar | Jul 7, 2026