टीकमगढ़: डॉक्टर के परिजन ने SP कार्यालय पहुंचकर की शिकायत, कहा-सोशल मीडिया पर घर में घुसकर मारने की मिल रही है धमकी
1 अगस्त को डॉक्टर योगेश यादव की निजी क्लीनिक पर दो युवकों और डॉक्टर के स्टाफ के बीच में विवाद हुआ था। जिसकी दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत की थी। इसके बाद लगातार कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा डॉक्टर और उनके परिवार को टारगेट कर सोशल मीडिया पर उनके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।