टीकमगढ़: टीकमगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 24 घंटे में ढाई इंच पानी गिरा, सड़कों पर जलभराव
टीकमगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान एक बार फिर जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश के कारण नाले उफान पर हैं और शहर की कई कॉलोनी की सड़कों पर पानी भर गया। 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा टीकमगढ़ तहसील में ढाई इंच बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।