टीकमगढ़: कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने सूर्य मंदिर मड़खेरा का निरीक्षण किया, पर्यटकों के लिए योजना बनाई
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज मड़खेरा सूर्य मंदिर क्षेत्र को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए ग्राम मड़खेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम को एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक विकास परियोजनाओं को चिन्हांकित किया। शीघ्र ही जन प्रतिनिधियों तथा स्थानीय ग्रामीण जनों के साथ चर्चा कर विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।