टीकमगढ़: मवई गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया
टीकमगढ़ जिले के मवई गांव के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम सुरेंद्र निवासी करी गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपनी बाइक से अपने गांव से टीकमगढ़ जा रहा था रास्ते में मवई गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।