टीकमगढ़: शिवराजपुर गांव में बड़े भाई ने की छोटे भाई से मारपीट, ज़िला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के शिवराजपुर गांव से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में बहादुर यादव नाम का व्यक्ति घायल हो गया। परिजन ने बताया कि व्यक्ति के साथ उसके ही बड़े भाई ने जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट की है जिस व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।