चांदन CO पर SVU का शिकंजा! 2 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप, ₹20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचे गए
बांका जिले के चांदन से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। विशेष सतर्कता इकाई (SVU) ने चांदन अंचल के CO रविकांत कुमार को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आरोप है कि जमीन पर कोर्ट के आदेश के आलोक में दखल-कब्जा दिलाने के एवज में ₹2 लाख की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद SVU ने मामला दर्ज कर DSP अरुण कुमार अकेला के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया और जाल बिछाकर कार्रवाई की।
Banka Update पर देखिए बांका और अमरपुर की हर बड़ी खबर।
Banka News, Banka News Today, Chandan CO Arrest, Chandan CO Ravi Kant Kumar, CO Bribe Case, SVU Raid Banka, Bihar SVU, Bihar News, रिश्वत लेते CO गिरफ्तार, चांदन CO गिरफ्तार, बांका रिश्वत कांड, बांका भ्रष्टाचार, SVU Action, Banka Latest News
#BankaNews #BiharNews #Chandan #COArrest #SVU BankaUpdate BribeCase Banka BreakingNews BiharNewsToday
Amarpur, Banka | Sep 9, 2026