ईचागढ़: पिलीद और कुरमाडीह में जंगली हाथी ने मचाया उत्पात, धान की फसल रौंदी
ईचागढ़ प्रखंड के पिलीद और कुरमाडीह गांव में जंगली हाथी ने उत्पात मचाया।हाथी ने पिलीद में रविंद्र नाथ महतो और कुरमाडीह में भोजहरी महतो के खेत में लगी धान की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया।सूचना वन विभाग ने नुकसान का जायजा लिया।वन विभाग से बुधवार शाम 6:30 बजे जानकारी मिला की बीरडीह जंगल में एक हाथी मौजूद है।जबकि पिलीद जंगल में ठहरा हाथी तमाड़ रेंज की ओर चला गया।