फरीदाबाद: फरीदाबाद क्राइम ब्रांच NIT की टीम ने दो जुआरीयों को पकड़ा
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि 14 मार्च को पुलिस थाना NIT की टीम गस्त पर थी। गस्त के दौरान टीम को गुप्त सुत्रों से भगत सिंह कॉलोनी नजदीक सरकारी ट्युबल के पास जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी हरीश व राजेश वासी NIT, फरीदाबाद को भगत सिंह कॉलोनी नजदीक सरकारी ट्युबल से काबू किया है।