फरीदाबाद में होली की रात एक बड़ा हादसा हो गया। 30 वर्षीय युवक की गंदे पानी के नाले में डूबने से मौत हो गई। वह स्कूटी से जाते समय नाले में गिर गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला जा सका। शव का आज बीके नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम होगा। पुलिस हादसे को लेकर छानबीन कर रही है।