फरीदाबाद: फरीदाबाद चावला कॉलोनी में शराब के नशे में दो पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगा
बल्लबगढ़ चावला कॉलोनी में 20 वर्षीय नीरज ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि चावला कॉलोनी के दो पुलिस वाले जिन्होंने कल शराब के नशे में उनके साथ जमकर मारपीट की और जब वह मेडिकल कराने बादशाह खान अस्पताल आए तो उन दोनों पुलिस वालों ने नीरज को वहां पर भी धमकाया और आगे किसी से शिकायत करने पर उन्हें धमकी दी उनका कहना है कि उच्च अधिकारियों से वह शिकायत करेंगे