मोहर्रम पर मुरैना में निकले छोटे-बड़े 42 ताजिए, मातमी धुनों के बीच करबला में किए गए सुपुर्द-ए-खाक
मुरैना। मोहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को मुरैना जिले में छोटे-बड़े कुल 42 ताजिए निकाले गए। इस दौरान मुस्लिम समाज ने 680 ईस्वी में हुई हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। ताजिए जुल्म और अन्याय के खिलाफ इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में निकाले गए।
मुरैना शहर में लगभग दो दर्जन ताजिए विभिन्न मोहल्लों से निकलकर एमएस रोड पर एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस सदर बाजार, शंकर बाजार, रुई की मंडी और मिल एरिया रोड सहित प्रमुख मार्गों से होता हुआ गणेशपुरा स्थित करबला पहुंचा, जहां देर रात सभी ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
जुलूस के दौरान बैंड-बाजों पर मातमी धुनें गूंजती रहीं। कई युवाओं ने पारंपरिक करतब भी प्रस्तुत किए। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। जिन मार्गों से ताजिए निकल�