दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर में मनाया 46वां स्थापना दिवस
जोगिंद्रनगर/शिव कुमार।
दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर में मंगलवार को 46वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में हवन का आयोजन किया गया। शास्त्री सुनील और अध्यापिका सीमा शर्मा ने मंत्रोचारण किया। हवन में स्कूल प्रबंधन समिति चेयरमैन ओम मरवाह, जनरल सेक्रेटरी विजय जमवाल एवं सदस्यों, प्रधानाचार्य राजेश डोगरा स्टाफ और सभी बच्चों ने वेद मंत्रों के साथ आहुतियाँ डाली। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी दी गई। स्कूल चेयरमैन ओम मरवाह और प्रधानाचार्य राजेश डोगरा ने महात्मा हंसराज और स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति से जनरल सेक्रेटरी विजय जमवाल, विपिन अवस्थी, रोशन लाल ठाकुर, अशोक सूद, अनीता नारंग ओर अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।