शाहजहांपुर: नगर निगम द्वारा नवादा इंदेपुर एवं जियाखेल में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
शाहजहांपुर महानगर में स्थित मोहल्ला नवादा इंदेपुर एवं जियाखेल में नगर आयुक्त कामता प्रसाद सिंह एवं अन्य अधिकारियों व कर्मचारी गणों की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न योजनाओं के कैंप लगाकर चयनित लाभार्थियों को लाभान्वित करने के साथ शपथ दिलाई गई।