बड़ौत: पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज पर अत्याचारों के विरोध में कावड़ सेवा समिति ने बड़ौत तहसील में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Baraut, Bagpat | Apr 16, 2025 बुधवार को कावड़ सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने बड़ौत तहसील में प्रदर्शन किया। पश्चिम बंगाल में हिंदू समाज पर हो रहे सुनियोजित अत्याचारों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।