नईसराय: धूमधाम से मना भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन उत्सव, शुक्रवार सुबह तक चलती रही भजन संध्या
सृष्टि के सर्जनहार, आदिदेव भगवान श्री विश्वकर्मा जी का पूजन उत्सव नई सराय कस्बे में ओझा समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विशाल भंडारा और भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या शुक्रवार सुबह 6 बजे तक चलती रही। कार्यक्रम में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया।