बक्सर: ज़िले के 1,90,616 पेंशनधारियों की पेंशन ₹400 से ₹1100 तक बढ़ी, नगर भवन में कार्यक्रम आयोजित
Buxar, Buxar | Jul 11, 2025 बिहार सरकार द्वारा राज्य के वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग जनों को दी जा रही पेंशन राशि को माह जून 2025 से ₹400 प्रति माह से बढ़कर ₹1100 प्रति माह कर दिया गया। इसके साथ हीं राज्य के सभी पेंशनधारियों को बढ़ी हुई राशि का अंतरण सीधे उनके बैंक खाता में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का प्रसारण बक्सर स्थित नगर भवन में किया गया।