चांपा: बिर्रा के संजयनगर में प्रशासन की टीम ने नाबालिग लड़की की शादी को रोका
जांजगीर-चाम्पा के बिर्रा के संजयनगर में प्रशासन की टीम ने नाबालिग लड़की की शादी रोकी है. जांच में लड़की की उम्र 17 साल मिली है. महिला व बाल विकास विभाग की टीम ने बाल विवाह को रोका है. इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में परिजन को समझाइश दी गई और बाल विवाह कानून के बारे में बताया गया. इस पर करीब 2 घण्टे बाद परिजन ने शादी रोकने की बात कही. लड़की की 14 मार्च को शादी होनी