चांपा: चांपा पुलिस ने पश्चिम बंगाल से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
जांजगीर की चांपा पुलिस ने शेयर मार्केट में इवेंटमेट के नाम पर 8.45 करोड़ रूपये का ठगी करने वाले आरोपी विश्वजीत देवनाथ को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार, 12 अलग अलग बैंकों के पास बुक, 9 डेबिट कार्ड, 8 क्रेडिट कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड, 3 मोबाइल और 30 हजार रुपए को जब्त किया है।