RRB NTPC परीक्षा में हरिराम पटेल का चयन, बकस्वाहा में खुशी की लहर
बकस्वाहा। नगर के कुशवाहा समाज के श्री मदन पटेल (मंगरोन वाले) के सुपुत्र एवं श्री लखन पटेल और श्री खिलान पटेल के छोटे भाई हरिराम पटेल का रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB NTPC) परीक्षा में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, समाज और नगर में हर्ष का माहौल है।
हरिराम पटेल की सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, लगन, धैर्य और निरंतर संघर्ष का परिणाम बताया जा रहा है। उनकी उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल कर परिवार और नगर का नाम रोशन करेंगे।