Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

Bihar news : बेतिया मे खेत से बिचड़ा काटकर नहाने गया था छोटू, पोखरे में डूबने से बुझ गया परिवार का चिराग। इनरवा थाना क्षेत्र के पिड़ारी गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पोखरे में सोमवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान पिड़ारी गांव निवासी रामजी साह के 15 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छोटू अपने तीन दोस्तों के साथ दुर्गा मंदिर के पास स्थित पोखरे में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पैंतालिस मिनट बाद छोटू का शव पोखरा से निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार छोटू सुबह अपने खेत में धान की बिचड़ा काटने का काम कर घर लौटा था। इसके बाद दोस्तों के साथ नहाने निकल गया, लेकिन किसी को क्या पता था कि वह फिर कभी वापस नहीं लौटेगा। छोटू लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिड़ारी में दसवीं कक्षा का छात्र था। पढ़ाई में होनहार और स्वभाव से मिलनसार छोटू की असमय मौत से विद्यालय के शिक्षक और सहपाठी भी गहरे सदमे में हैं। मृतक दो भाई और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। घटना के बाद उसकी मां बबीता देवी, बड़े भाई आकाश कुमार सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेसुध होकर यही कह रही थी, खेत में काम करके गया था बेटा,किसे पता था कि अब कभी लौटकर नहीं आएगा। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वही इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया की शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। #Bettiah #WestChamparan #Bihar #Drowning #TragicAccident #Inarwa #Pidari #PondAccident #StudentDeath #BreakingNews #LocalNews #SchoolStudent #RestInPeace #MonsoonSafety #AccidentNews

Bihar news : बेतिया मे खेत से बिचड़ा काटकर नहाने गया था छोटू, पोखरे में डूबने से बुझ गया परिवार का चिराग। इनरवा थाना क्षेत्र के पिड़ारी गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप पोखरे में सोमवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पहचान पिड़ारी गांव निवासी रामजी साह के 15 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छोटू अपने तीन दोस्तों के साथ दुर्गा मंदिर के पास स्थित पोखरे में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पैंतालिस मिनट बाद छोटू का शव पोखरा से निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार छोटू सुबह अपने खेत में धान की बिचड़ा काटने का काम कर घर लौटा था। इसके बाद दोस्तों के साथ नहाने निकल गया, लेकिन किसी को क्या पता था कि वह फिर कभी वापस नहीं लौटेगा। छोटू लक्ष्मी नारायण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिड़ारी में दसवीं कक्षा का छात्र था। पढ़ाई में होनहार और स्वभाव से मिलनसार छोटू की असमय मौत से विद्यालय के शिक्षक और सहपाठी भी गहरे सदमे में हैं। मृतक दो भाई और दो बहनों में तीसरे स्थान पर था। घटना के बाद उसकी मां बबीता देवी, बड़े भाई आकाश कुमार सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेसुध होकर यही कह रही थी, खेत में काम करके गया था बेटा,किसे पता था कि अब कभी लौटकर नहीं आएगा। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। वही इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया की शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। #Bettiah #WestChamparan #Bihar #Drowning #TragicAccident #Inarwa #Pidari #PondAccident #StudentDeath #BreakingNews #LocalNews #SchoolStudent #RestInPeace #MonsoonSafety #AccidentNews - Bettiah News