पिंड्रा: नरसिंह भानपुर में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की, परिवार में मचा कोहराम
वाराणसी के हरहुआ विकासखंड स्थित नरसिंह भानपुर में 34 वर्षीय सुनील कुमार नामक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक आर्थिक रूप से कमजोर था और काफी दिनों से परेशान चल रहा था।