शिवहर: जिला में मुहर्रम को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की नज़र, एसपी स्वयं कर रहे हैं मॉनिटरिंग
शिवहर जिला में कल मुहर्रम मनाया जाएगा. मुहर्रम को लेकर जिला पुलिस को आज से 72 घण्टा तक हाई अलर्ट पर रखा गया है. एसपी शैलेश कुमार सिन्हा शनिवार सुबह 10 बजे बताया वो खुद सोशल मीडिया की मोनेटरिंग कर रहे है. कोई भी व्यक्ति अगर पोस्ट करता है जिससे माहौल बिगड़ सकता है तो तुरंत वैसे व्यक्ति की गिरफ्तारी की जाएगी. समाज मे माहौल बिगाड़ने वाले कि सूचना पुलिस को दीजिए।