आबू रोड: आबूरोड में अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका के बाहर दिनभर धरना प्रदर्शन किया, सफाई व्यवस्था ठप
आबूरोड मे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को नगर पालिका परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया।जहां अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले आयोजित यह धरना सुबह से शुरू होकर शाम तक जारी रहा। कर्मचारियों ने प्रशासन पर उनकी मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कार्य बहिष्कार और सामूहिक अवकाश का ऐलान किया।