बहेरी: मुखिया का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, ग्रामीणों के आरोपों पर बोले- यह बदनाम करने की साजिश
दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र की हावीडीह उत्तरी पंचायत के मुखिया तेजनारायण यादव का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज है। वीडियो को हनुमाननगर गांव का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार वीडियो कुछ दिन पुराना है। ग्रामीणों ने मुखिया पर महिला के घर में आपत्तिजनक अवस्था में होने और शराब के नशे में होने के आरोप लगाए