मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत कुंडा इलाके कि शेखपुर गांव में रविवार सुबह 11 बजे से ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। एएसपी ने बताया की शेखपुर आशिक गांव अति संवेदनशील गांव की श्रेणी में आता है और यहां सांप्रदायिक माहौल खराब होने की कुछ लोग कोशिश करते हैं ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है अगर कोई इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो कार्यवाही होगी।