टीकमगढ़: शासकीय कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना का प्रशिक्षण किया गया आयोजित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी टीकमगढ़ अवधेश शर्मा के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 की गणना हेतु नियुक्त अधिकारियों/माइक्रो आब्जर्वर तथा कर्मचारियों का आज शासकीय कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीएस चौहान, एसडीएम टीकमगढ़ लोकेन्द्र सिंह सरल, डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर, उप संचालित सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण आरके पस्तोर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण में पोस्ट वॉलेट की मतगणना प्रक्रिया द्वारा की जाने वाली मतगणना को विस्तार से बताया।