नगड़ी की जिला परिषद पूनम देवी की ऑर्किड अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके अस्वस्थ्य होने की खबर सुनकर सोमवार सुबह करीब दस बजे हटिया विधायक नवीन जायसवाल ऑर्किड अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस अवसर पर हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने डॉक्टरों से बात कर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।