आगर: सुसनेर नप उपचुनाव: एडीएम ने मतदान केंद्रों और मतगणना कक्ष का किया निरीक्षण
आज शनिवार को 3 बजे अपर कलेक्टर डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव ने आगामी नप सुसनेर के उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। अपर कलेक्टर ने शासकीय आईटीआई में बनाए गए स्ट्रांग रूम, रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय, SDM कार्यालय तथा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम देवकुंवर सोलंकी मौजूद रहे