अशोक नगर: अशोकनगर पुलिस ने कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए सभी थानों में कराया हार्टफुलनेस मेडिटेशन
रविवार सुबह 10 बजे यह कार्यशाला पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार आयोजित की गई जिसका उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ उन्हें तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना था कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में संपन्न हुआ कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया