शिवपुरी नगर: टोड़ा में दो भाइयों में कुटीर को लेकर हुआ झगड़ा, एक भाई ने दूसरे भाई से की मारपीट
राजकुमारी आदिवासी ग्राम टोड़ा थाना बैराड ने बताया कि आज सुबह वह घर पर नहीं थी इसी बीच मेरे पति ,कल्याण आदिवासी और उनके भाई कुंवर राज आदिवासी में कुटीर को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो गई और कुंवरराज आदिवासी ने मेरे पति कल्याण आदिवासी की मारपीट कर दी. इसके बाद पति का हाथ फैक्चर हो गया.