शिवपुरी नगर: बड़ौदी बाईपास के पास बाइक के सामने गाय आने से स्लिप हुई बाइक, हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
अशोक रावत निवासी शिव कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि उसके पिताजी अर्जुन रावत उसके बहनोई के यहां जा रहे थे तभी बड़ौदी बाईपास के पास बाइक के सामने गाय आने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। बाइक से गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।