शिवपुरी नगर: दो बत्ती चौराहे पर शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर लगाई गई गुमटियों को प्रशासन ने हटाया, सांची पार्लर भी हटाया गया
शहर के दो बत्ती चौराहे के आसपास लगातार शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आ रहा था. ऐसे में दो बत्ती चौराहे के आसपास सौंदर्यकरण को खत्म कर शासकीय भूमि पर लोग अपनी गुमटियां रख लेते हैं और उन्हें स्थाई रूप में बदलकर अतिक्रमण को बढ़ावा देते हैं और स्थाई रूप से उन्हें स्थापित कर देते हैं. जिन्हे आज नगर पालिका के द्वारा हटाया गया है।