शिवपुरी नगर: कमलागंज में सीढ़ियों पर चढ़ते समय गिरा बुजुर्ग, सिर में चोट लगने से हुई मौत; पैरालिसिस की बीमारी से ग्रसित था मृतक
संतोष प्रजापति निवासी कुम्हार मोहल्ला कमलागंज ने बताया कि उसके भाई का ससुर फूल सिंह प्रजापति उम्र 65 साल निवासी ग्राम खैराई थाना करैरा उनके साथ रहते थे. जो पैरालिसिस बीमारी से ग्रसित थे और उनका एक हाथ और एक पैर कम काम करता था. आज गुरुवार की दोपहर डंडे के सहारे से वह घर की सीढ़िया पर चढ़ रहे थे. इसी दौरान वह नीचे गिर गए. जिसके कारण उनका सिर जीने से लग गया.