शिवपुरी नगर: मुढ़िया में जमीनी विवाद के चलते 22 लोगों ने घर में घुसकर 5 लोगों के साथ की मारपीट
मुढ़िया के रहने वाले सोनू जाटव पुत्र गरीब दास जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोगो से उनका पुराना जमीनी विवाद चल रहा है, जिसके चलते 22 लोगो ने उसके घर में घुसकर 5 लोगों के साथ मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत उन्होने थाने पर दर्ज कराई पर सुनवाई ना होने के चलते आज गुरुवार की दोपहर एसपी से मदद की गुहार लगाई हैं