Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image
image
image

शाहपुर, 21 जुलाई : सोमवार देर सायं रैत ब्लॉक कार्यालय के समिति हाल में मानसून तैयारियों को लेकर उपमंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने की। बैठक को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग चौबीसों घंटे सतर्क एवं तैयार रहें। Kangra Express उन्होंने प्रत्येक विभाग को एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा उसका मोबाइल नंबर प्रशासन के साथ साझा करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित संपर्क स्थापित कर राहत एवं बचाव कार्य प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सभी सड़कें यातायात के लिए सुचारू रूप से खुली रहें तथा जेसीबी सहित आवश्यक मशीनरी को चिन्हित स्थानों पर तैनात रखा जाए, ताकि भूस्खलन या अन्य बाधाओं की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। जल शक्ति विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि विशेषकर बरसात के दिनों में पेयजल भंडारण टैंकों का नियमित क्लोरीनेशन सुनिश्चित किया जाए तथा क्लोरीनेशन के समय संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों को भी सूचित किया जाए, जिससे उनकी सहभागिता बनी रहे। उन्होंने विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति निर्बाध बनाए रखने और तकनीकी खराबी आने पर तत्काल उसे दूर करने के निर्देश दिए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को राशन एवं रसोई गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा गैस वितरण का रूट चार्ट पहले से सार्वजनिक करने के लिए कहा, ताकि लोगों को समय पर जानकारी मिल सके। स्वास्थ्य विभाग को बरसात से जुड़ी बीमारियों की दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने तथा प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में सर्पदंश के उपचार हेतु एंटी-वेनम इंजेक्शन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। केवल सिंह पठानिया ने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे अपने मोबाइल फोन हमेशा सक्रिय रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आमजन को तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए टीमवर्क सबसे महत्वपूर्ण है। बैठक में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर ने विधायक को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सभी निर्देशों एवं सुझावों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा मानसून के दौरान उपमंडल स्तर के सभी विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला परिषद सदस्य, नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद तथा विभिन्न पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे। #KangraExpress #Shahpur #Rait #Monsoon2026 #MonsoonAlert #KewalSinghPathania #HimachalNews #KangraNews #BreakingNews #DisasterManagement #RainAlert #HimachalPradesh #MonsoonPreparedness #WeatherUpdate #PublicSafety #SDMShahpur #Administration #LocalNews #Kangra #Himachal

Kangra, Kangra | Jul 21, 2026