सहावर: अमांपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पटाखे बेचने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
कासगंज जनपद के थाना अमांपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान सिढ़पुरा तिराहे के पास से अवैध रूप से पटाखे बेच रहे आरोपी सारिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से विभिन्न मार्का के अवैध पटाखे बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ बिना लाइसेंस बिक्री करने पर बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम की धारा 5/9B के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।