घाघरा: सरांगो गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, शव का हुआ पोस्टमार्टम
Ghaghra, Gumla | Sep 8, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो गांव में पूजा देवी नामक एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के बाबत परिजनों ने बताया कि आज सुबह दिन के लगभग 8 बजे घर के छप्पर के काठ पर दुपट्टा के सहारे पूजा ने फांसी लगा ली। इसके बाद घर के परिजनों ने देखा और उसे आनन फानन में फांसी के फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया।