सहजनवा: अवैध संबंध के शक में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हंसिया बरामद
गीडा थाना अंतर्गत नौषड़ चौकी क्षेत्र के हरैया गांव में एक पति ने पुरानी बातों को लेकर अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक जताया और जान से मारने की नीयत से हंसिए से हमला कर दिया।इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है,जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।पुलिस ने आरोपी पति जलालुद्दीन उर्फ पंगुल पुत्र लालजी ग्राम हरैया थाना गीडा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।