रमना: बारिश में टूट गई इकोनॉमिक कॉरिडोर की कंक्रीट वाल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
Ramna, Garhwa | Sep 11, 2026 रमना के रामगढ़ जंक्शन के समीप रांची-वाराणसी इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण में लापरवाही सामने आई है। हाल की बारिश के बाद फोरलेन सड़क किनारे बनी नवनिर्मित कंक्रीट रिटेनिंग वाल कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। तेज बारिश के पानी के बहाव से वाल के नीचे की मिट्टी दिखाई देने लगी है। स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते मरम्मत नहीं ह