बहेड़ी थाना पुलिस को मंगलवार देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी। गुप्त सूचना के आधार पर की गई त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने एक हथियारबंद अपराधी को गिरफ्तार कर संभावित बड़ी वारदात को समय रहते विफल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि जोरजा इलाके में एनएच–527 ई के पास एक युवक हथियार लहराते हुए संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है।