उतरौला: रेहरा पुलिस ने बैरिया सुर्जनपुर से मारपीट और गाली-गलौज मामले के वांछित वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आज दिन शुक्रवार समय लगभग 12 बजे,एसपी बलरामपुर के निर्देशन में वांछित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत,रेहरा पुलिस द्वारा मारपीट व गाली गलौज मामले के वांछित वारंटी अभियुक्त,धल्लन पुत्र आदित्य प्रसाद, निवासी बैरिया सुर्जनपुर थाना रेहरा जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार करते हुए, उतरौला न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।