उतरौला: रैगावां के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, चालक को आई मामूली चोटें
समय लगभग 06बजे शाम बलरामपुर की तरफ से उतरौला जा रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रैंगावां के समीप पेड़ से टकरा गया, जिससे ट्रैक्टर चालक इमामुद्दीन निवासी उतरौला मामूली रूप से चोटिल हो गया,आते जाते राहगीरों के द्वारा ट्रैक्टर चालक को स्थानीय चिकित्सक के यहां पहुंचकर उपचार करवाया गया है,तेज रफ्तार वाहनों के चलते आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।