उतरौला: बसावन बनकट में सेवा पखवाड़ा के तहत उतरौला विधायक ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया, किया साफ-सफाई
आज शाम लगभग 04बजे,भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा द्वारा बसवन्ना बनकट ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाकर शिव मंदिर व मंदिर परिसर में साफ सफाई किया गया,इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरबंस सिंह,शिव बहादुर सिंह,धर्म प्रकाश चौहान,बृजेश कुमार,सुनील वर्मा आदि सहित दर्दनाक भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।