उतरौला: उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष व छात्राओं ने लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया
02 अक्टूबर दिन बुधवार समय लगभग 12 बजे, उतरौला विकास मंच अध्यक्ष आदिल हुसैन, के नेतृत्व में गांधी पार्क उतरौला में संगठन के सदस्यों व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने महत्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया, उतरौला विकास मंच अध्यक्ष ने मौजूद लोगों को संबोधित किया,इस मौके पर दर्जनों लोग मौजूद रहे।